मंगलवार, 11 जनवरी 2011

आज राहुल गांधी आगरा में







                कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी मंगलवार को छात्र-छात्राओं से रूबरू होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत श्री गांधी विमान से दोपहर तिन बजे स्थानीय एयरपोर्ट पर आएंगे। फिर सड़क मार्ग द्वारा सूर सदन पहुंचेंगे। जहां वे एनएसयूआई द्वारा आयोजित सम्मेलन में मेधावी छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद करेंगे और आगरा में कॉलेज छात्रों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह पांच बजे वापस एयरपोर्ट पहुंचकर दिल्ली लौट जाएंगे। सूरसदन में कांग्रेसियों को प्रवेश नहीं मिलेगा। एयरपोर्ट जाने के लिए भी करीब 30 नाम सूचीबद्ध किये गये हैं। इनमें पार्टी अध्यक्षों के साथ प्रदेश पदाधिकारी और पूर्व सांसद तथा पूर्व विधायक शामिल हैं। हालांकि देर रात तक सूची में नाम जुड़वाने के लिए कसरत चलती रही।

2 टिप्‍पणियां:

  1. ha kal vo agra mai the
    khi
    na koi aa paya na hi gya
    ....
    kabhi yha bhi aaye
    www.deepti09sharma.blogspot.com

    जवाब देंहटाएं
  2. दीप्ति जी आपने मेरे ब्लॉग पर आकार जो प्रोत्साहन दिया है उसके लिए आभारी हूं!

    जवाब देंहटाएं